Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

राष्ट्रीय सम्मेलन में मानवाधिकार समाजसेवियों को किया सम्मानित

विश्व मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ह्यूमन राइट नेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2021 में विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

विश्व मानवाधिकार जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ह्यूमन राइट नेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2021 में विभिन्न क्षेत्र में जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्य कर रहे समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत, अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल जी, विशिष्ट अतिथि अभिनव थापर व अन्य ने शिकरत की।
मुख्य अतिथि हरीश रावत ने सब हस्तियों को अवार्ड बाँट कर सम्मानित किया और कहा कि मानवाधिकारों हनन के अनगिनत मामले उपेक्षा के शिकार बने हुए हैं। यही कारण है कि मानवाधिकार में आम जनता की आस्था आहत है, जबकि मानव अधिकार वह मौलिक अन्य संक्रामय अधिकार है, जो मनुष्य जीवन जीने के लिए आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि अभिनव थापर ने कहा कि समाज के एक समान विकास के लिए जरूरतमंदों की मदद के लिए हमें आगे आना होगा। उन्होंने कहा मानव अधिकार तथा मौलिक स्वतंत्रता हमें अपने गुणों, ज्ञान प्रतिभा तथा अंतर विवेक का विकास करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में मंच का संचालन परवेज गाजी जी ने किया। सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहे सुजाता सिंह, सोनिया आनन्द रावत, ज्योति, प्रिया गुलाटी, नेहा सक्सेेना समेत 40 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। देहरादून में राष्ट्रीय स्तर के इस सफल आयोजन के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इमरान अहमद बधाई के पात्र हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।