Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 30, 2026

उत्तराखंड में कोरोना का जबरदस्त विस्फोट, दो की मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त विस्फोट देखने को मिला। साथ ही दो संक्रमितों की मौत ने सरकार और स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त विस्फोट देखने को मिला। साथ ही दो संक्रमितों की मौत ने सरकार और स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार 20 जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 189 नए संक्रमित मिले। इस दौरान दो संक्रमितों की मौत हुई। एक दिन पहले मंगलवार 19 जुलाई को 148 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 899 केंद्रों में 29622 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-2022.07.20 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7706 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 95165 हो गई है। इनमें से 90752 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 100 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 666 से बढ़कर 750 हो गई है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7706 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 286 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.36 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।