Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

क्रिकेट में वापसी कर मैदान में खेलते नजर आएंगे बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली, बोले-मजा आने वाला है

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, पूर्व कप्तान और बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर से क्रिकेट मैदान में जलवा दिखाते नजर आएंगे।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज, पूर्व कप्तान और बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली एक बार फिर से क्रिकेट मैदान में जलवा दिखाते नजर आएंगे। हो सकता है कि वह बॉलिंग के जलवे भी बिखेरें। क्योंकि लीजेंड्स क्रिकेट लीग के अगले सीजन का वह हिस्सा बनने जा रहे हैं। लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन 2 में अपनी भागीदारी की पुष्टि सौरव गांगुली ने स्वयं की है। उन्होंने कहा कि-अन्य दिग्गजों के साथ खेलने में बहुत मज़ा आने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए) 

 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा कि सौरव गांगुली को इतने सालों के बाद मैदान में खेलते देखना हमारे दर्शकों के लिए एक शानदार नजारा होने वाला है। हम लीजेंड्स परिवार में उनका स्वागत करते हैं और एलएलसी सीजन 2 में मैदान पर उनके प्रदर्शन को देखने के लिए उत्सुक हैं. हमें दादा से कुछ प्रतिष्ठित शॉट्स देखने की उम्मीद है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कोलकाता के राजकुमार या दादा कई युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा रहे हैं जो उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं और क्रिकेट के खेल में इसे बड़ा बनाया है। उनके स्टाइल और क्रिकेट के प्रति दीवानगी के लाखों प्रशंसक हैं. फैंस के लिए उन्हें मैदान पर वापस देखना काफी रोमांचक होगा। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, वाटसन, इयोन मोर्गन, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन, मुरलीधरन, मोंटी पनेसर जैसे कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों ने लीजेंड्स लीग ऑफ क्रिकेट के दूसरे सत्र में खेलने के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि की।