Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में आधुनिक न्यूरोवेस्कुलर तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज में न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास विषय पर दो दिवसीय कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन किया गया। इसमें चिकित्सकों को स्ट्रोक और मस्तिष्क की रक्तवाहिका संबंधी बीमारियों के उपचार की अत्याधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। देशभर से आए विशेषज्ञों ने न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध और नवाचारों की जानकारी भी साझा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रशिक्षण में देशभर से आए 140 से अधिक विशेषज्ञों और चिकित्सकों ने भाग लिया। सीएमई के दौरान स्ट्रोक के उपचार और न्यूरोवेस्कुलर विज्ञान के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम नवाचारों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने थ्रोम्बोलाइसिस की भूमिका तथा मैकेनिकल थ्रोम्बेक्टॉमी जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। रेडियोलॉजी विभाग ने सीटी स्कैन और एमआरआई की नवीनतम तकनीकों के जरिए समय पर और सटीक जांच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. पयोज पांडे ने न्यूरोइंटरवेंशन के क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए महत्वपूर्ण नवाचारों और आने वाले समय में इसकी बढ़ती संभावनाओं की जानकारी साझा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सीएमई के दूसरे दिन आयोजित हैंड्स-ऑन कार्यशाला में प्रतिभागियों को स्ट्रोक उपचार से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अत्याधुनिक मॉडल्स के माध्यम से विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों को नवीनतम तकनीकों की बारीकियों से अवगत कराया। इस सीएमई का आयोजन ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसाइंसेज विभाग ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. पुनीत त्यागी, डीन डॉ. अर्चना ठाकुर, आईएमए देहरादून के अध्यक्ष एवं सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. महेश कुडियाल, सीनियर न्यूरोसर्जन डॉ. ए.के. सिंह के साथ ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. पार्थ बिष्णु, नई दिल्ली के मैक्स साकेत के डॉ. दलजीत सिंह, इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल के डॉ. रजनीश कछारा, एम्स ऋषिकेश के डॉ. निशांत गोयल, डॉ. सोमनाथ जेना और डॉ. मोइनुल हक शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।