Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

मसूरी में दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिरने से चार छात्र और दो छात्राओं की मौत

मसूरी में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसे में चार छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई। हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर नीचे खाई लुढ़कते हुए दूसरी सड़क पर पलट गई। हादसा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे हुआ। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बताया गया कि सभी 6 लोग राजपुर रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करते थे और मसूरी घूमने गए थे। सुबह के समय जब ये लोग देहरादून वापस लौट रहे थे, तब चूनाखाल के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन में कुल छह लोग ही सवार थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने ही पुलिस और एसडीआरएफ को मामले की सूचना दी। रेस्क्यू टीम जब मौके पर पहुंची तो तब तक कार सवार 4 युवकों की मौत हो चुकी थी। उस समय तक 2 युवतियों की सांसें चल रही थीं। थोड़ी देर बाद एक अन्य युवती की भी मौत हो गई। दूसरी युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सभी लोग IMS कॉलेज के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।