Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 64 वर्ष के थे। मोटर वाहन निर्माता कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि हमें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर के 29 नवंबर 2022 को असामयिक निधन की सूचना देते हुए अत्यंत दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से अनुरोध करते हैं कि दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कंपनी ने बताया कि उन्हें बुधवार दोपहर एक बजे बेंगलुरु के हेब्बल शवदाहगृह में अंतिम श्रद्धांजलि दी जा सकती है। कई तरह के वाहनों की बिक्री करने वाली टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) जापान की ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टोयोटा मोटर और किर्लोस्कर ग्रुप का संयुक्त उद्यम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उनके परिवार में उनकी वाइफ गीतांजलि किर्लोस्कर और उनकी बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। विक्रम किर्लोस्कर ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी मैकेनिकल इंजीनियरिंग पूरी की थी। उन्होंने कई सालों तक कई बड़ी कंपनियों में जैसे कि SIAM, CII और ARAI में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उधर, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने ट्वीट करते हुए भारत में ऑटोमोटिव उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए किर्लोस्कर के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह हमें अचानक छोड़कर चले गए हैं। बायोकॉन की एक्सक्युटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार ने इस मौके पर कहा कि विक्रम के चौंकाने वाले निधन से वह टूट गई हैं। वह एक ऐसे प्यारे और सच्चे मित्र थे, जिन्हें मैं बहुत याद करूंगी। मैं उनकी पत्नी गीतांजलि व बेटी मानसी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।