Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड में नहीं थम रहा गुलदार और बाघ का आतंक, हमला कर महिला और युवक को किया घायल

रामनगर क्षेत्र में सुबह के समय युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। गुलदार के हमले से आसपास के क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वहीं, बाघिन के हमले से एक महिला भी घायल हो गई।
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में गुलदार का आंतक बना हुआ है। अभी तक छोटे बच्चों पर हमला कर रहे गुलदार अब इतने आक्रमक हो गए कि बड़ी उम्र वालों को भी हमले का शिकार बना रहे हैं। नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में पीरुमदारा में आज गुलदार ने एक युवक को घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि सुबह के करीब छह बजे गुमानपुर निवासी बबलू रोजमर्रा की तरह घर से काम के लिए निकला था। चौराहे के पास सड़क किनारे झड़ियो में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। गनीमत रही कि उसी समय सड़क पर दो तीन लोग और थे। जो मॉर्निंग वॉक के लिए सड़क पर चल रहे थे। उनके शोर मचाने के बाद गुलदार भाग गया।
गुलदार के हमले से उक्त युवक बुरी तरह से घायल हो गया। उसके सर में गंभीर चोट आई है। लोगों ने घायल बबलू को रामनगर में एक निजी अस्पताल पहुंचाया। लोगो ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
इस घटना से लोगों में भय है। स्थानीय लोगो ने पीरुमदारा गुमानपुर चौराहे के आसपास मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले रहे लोगो से सावधान रहने की अपील की है।उधर वन महकमा गुलदार के बार बार स्थान बदलने से परेशान है। लोगों ने गुलदार को पकड़कर पिंजरे में कैद करने की मांग की।


घास काट रही महिला पर टाइगर का हमला
रामनगर क्षेत्र में ही कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत बिजरानी रेंज में घास काट रही महिला को बाघिन ने हमला कर घायल कर दिया। आमडंडा खत्ता गांव निवासी राधा देवी छह महिलाओं के साथ घास लेने गई थी। हमला होते ही उसने शोर मचाया तो अन्य महिलाओं ने भी हल्ला किया। इस पर बाघिन उसे छोड़कर चली गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रही है कि इस बाघिन ने पांच दिन पहले चोरपानी की दो महिलाओं पर भी हमला किया था। अब तक सीटीआर में दो महीने के भीतर जंगली जानवरों के हमले की यह सातवीं घटना है


यहां भी क्लिक करेंः घर के निकट खेत में खेल रही बच्ची पर झपटा गुलदार, मौत