Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

नैनीताल में कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत, रात को हुई दुर्घटना का सुबह चला पता

नैनीताल के पास भूमियाधार में एक सेट्रो कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की मौत हो गई। वे अल्मोड़ा से विवाह सामारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। हादसे का पता भी सुबह चला। मृतकों में दो युवक हल्दूचौड़ के हैं और एक हल्द्वानी का है। तीनों आपस में रिश्तेदार हैं।
जानकारी के मुताबिक हल्दूचौड़ के निवासी गिरीश जोशी (26 वर्ष) पुत्र हरीश चंद्र जोशी, गणेश पांडे (29 वर्ष) पुत्र जय कृष्ण पांडे व हल्द्वानी निवासी प्रवेश कांडपाल (21 वर्ष) 18 नवंबर को अल्मोड़ा में रिश्तेदार के यहां आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए थे।
गुरुवार की शाम को तीनों को घर पहुंचना था। देर रात तक जब तीनों घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। तीनों के फोन भी बंद मिले। इस पर शुक्रवार सुबह तीनों की खोजबीन की गई। तभी सूचना मिली कि भूमियाधार के पास उनकी कार रात को किसी समय खाई में गिर गई है। तीनों के शव भी बरामद हो गए। इन युयवों में गिरीश जोशी दिल्ली के किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था, जबकि गणेश पांडे सिडकुल की किसी कंपनी में कार्यरत हैं, प्रवेश कांडपाल पढ़ाई कर रहा था। मृतक प्रवेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।