Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

ऋषिकेश क्षेत्र में घूमने आईं हरियाणा की तीन महिलाएं गंगा में बहीं, यहां हो चुकी हैं कई घटनाएं, नहीं है चेतावनी बोर्ड

उत्तराखंड के देहरादून जिले में रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कलां में गंगा स्नान के दौरान तीन महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गई। अभी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।

उत्तराखंड के देहरादून जिले में रायवाला क्षेत्र के हरिपुर कलां में गंगा स्नान के दौरान तीन महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गई। अभी उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी है। तीनों परिवार के साथ हरियाणा से उत्तराखंड आई थी। इनमें दो शादीशुदा महिलाएं हैं।
हरिपुरकलां के चौकी पुलिस के मुताबिक बहने वालों के नाम कुसुम (36 वर्ष) पत्नी राजेश निवासी ग्राम खानपुरकलां, सीमा (34 वर्ष) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर और कुमारी नेहा (24 वर्ष) पुत्री सतवीर ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर सभी निवासी सोनीपत (हरियाणा) है।
तीनों शनिवार की रात को वह हरिपुरकलां में एक आश्रम में रुकी हुईं थी। रविवार सुबह करीब पांच बजे तीनों गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची। इस जगह पर नदी का बहाव काफी तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही नदी में उतरी बहाव की चपेट में आ गईं। पूर्व में भी इस घाट पर तीर्थ यात्रियों के बहने के घटनाएं हो चुकी है। हरिद्वार जिले की सीमा पर स्थित इस घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। वहीं इस जगह पर बहाव भी तेज है। जिसकी जानकारी यात्रियों को नहीं हो पाती। प्रशासन ने भी यहां पर यात्रियों को घाट के खतरनाक होने जानकारी देने तक का बोर्ड नहीं लगाया है। साथ ही सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए हुए हैं।