उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की तुलना में तीन गुना लोग हुए स्वस्थ, पांच की मौत
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में उतार चढ़ाव जारी है। नए संक्रमितों की तुलना में तीन गुना अधिक लोग कोरोना से स्वस्थ हुए। बुधवार नौ फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 713 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में पांच लोगों की कोरोना से जान गई। एक दिन पहले मंगलवार आठ फरवरी को कोरोना के 772 नए संक्रमित मिले थे और आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार को 1301 केंद्रों में 31514 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-
2022.02.09 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7633 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 86561 हो गई है। इनमें से 75391 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 2155 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 8235 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7633 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 215 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.25 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 87.10 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।



