Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

पं. विश्वंभर दत्त चंदोला की 143वीं जयंती पर उत्तराखंड के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड के मूर्धन्य पत्रकार व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पं. विश्वम्भर दत्त चन्दोला के 143वें जन्म दिवस के अवसर पर आज उत्तराखंड के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गए वरिष्ठ पत्रकारों में सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’, जयसिंह रावत तथा भगीरथ शर्मा रहे। देहरादून में सहस्त्रधारा रोड स्थित विश्वम्भर दत्त चन्दोला अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आज चाहे पत्रकार हों या राजनेता, उनमें पहले जैसी तत्परता व कार्यनिष्ठा का अभाव खलता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर सुबोध उनियाल ने विश्वम्भर दत्त चन्दोला के पत्र ‘गढ़वाली’ और उनके उस दौर के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि आज पत्रकारिता से जुड़े लोगों को ‘आर्थिक मिशन’ के बजाय चन्दोला जी के पत्रकारिता मिशन के जज्बे से सीखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने कहा कि अक्सर बौद्धिक कार्यक्रमों में नया सीखने को तो मिलता ही है, साथ ही सामाजिक संघर्षों के पुरोधाओं से प्रेरणा भी प्राप्त होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

वरिष्ठ पत्रकार सोमवारी लाल उनियाल ‘प्रदीप’ ने पुराने दौर की पत्रकारिता के संघर्षों को इंगित करते हुए कहा कि वर्तमान में विभिन्न सुविधायें प्राप्त होने के बावजूद भी आज धारदार पत्रकारिता का विलुप्त होना कहीं न कहीं कचोटता है। ऐतिहासिक पत्र-पत्रिकाओं का समुचित सरकारी स्तर पर सहेजने व संयोजित करने के प्रयास पर जोर देते हुए वरिष्ठ पत्रकार जयसिंह रावत ने आगाह किया कि यदि ऐसा न किया गया तो भावी पीढी ऐतिहासिक संघर्षों व दस्तावेजों की धरोहर को खो देंगे। पत्रकार भगीरथ शर्मा ने अपने पत्रकारिता जीवन के ढ़ाई दशकों के संघर्षों को साझा किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम की अध्यक्षता शोध संस्थान के अध्यक्ष ओपी सकलानी की, तथा संचालन लोकेश नवानी व विजयेश नवानी ने किया। कार्यक्रम में 94वर्षीय शम्भू प्रसाद नवानी, डा. मुनिराम सकलानी, विनोद चन्दोला, डा योगेश धस्माना, डा प्रदीप जोशी, विजय प्रताप मल्ल, आनन्द बहुगुणा, जयदीप सकलानी, अम्बुज शर्मा, ललित मोहन लखेड़ा, जगदीश बावला, प्रदीप कुकरेती, आशीष उनियाल, विक्रम गुसांई, स्वामी एस. चन्द्रा, अनिल रावत, महेश्वर सिंह बघेल, सुनील कुमार मेहता, विकास ठाकुर, शोभा धस्माना, रंजना भण्डारी, बबीता उनियाल, छाया शर्मा, अनिता वोरा, ममता भट्ट आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।