दिल्ली के पर्यटकों की कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, आठ साल के बच्चे सहित तीन की मौत, दो घायल
हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ साल के बच्चे, पिता और दादी की मौके पर मोत हो गई।
हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे पर्यटकों की कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में आठ साल के बच्चे, पिता और दादी की मौके पर मोत हो गई। हादसा हरिद्वार जिले के रुड़की में नगला इमरती गांव के पास दिल्ली हाइवे पर सोलानी पुल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ओवरटेक कर रहे ट्रक से बचने के चक्कर में एक कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।दुर्घटना में कार सवार आठ साल के बच्चा और उसके पिता व दादी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार साल का छोटा भाई और दादा गंभीर घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की गंभीर हालात को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम मुकुंदपुर दिल्ली निवासी एक परिवार कार से हरिद्वार आया था। वहां से वे वापस दिल्ली की और जा रहे थे। उस समय ये बादसा हुआ।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






