Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से तीन मौत, दो पुरानी, धीरे धीरे बढ़ने लगे हैं नए संक्रमित

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार 29 जून की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित धीरे धीरे फिर से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार 29 जून की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई। वहीं, मौत के कुल आंकड़ों में तीन मौत जोड़ी गई। यानी दो मौत पुरानी है। पिछली मौत के आंकड़ों को कुल योग में जोड़ने का क्रम 17 मई से शुरू हुआ। जो लगातार चल रहा है। इस दौरान 12, 13, 22 जून के बाद 27 जून को पिछली मौत के आंकड़े नहीं जोड़े गए। मंगलवार को फिर हरिद्वार जिले की 24 अप्रैल की एक और टिहरी जिले की 22 मई की एक मौत को कुल आंकड़ों में जोड़ा गया है। मौत की दर 2.09 फीसद है।

धीरे धीरे बढ़ रहे हैं नए संक्रमित
उत्तराखंड में एक बार सौ से नीचे नए संक्रमितों का आंकड़ा आने के बाद फिर से नए संक्रमित बढ़ने लगे हैं। मंगलवार 29 जून को 194 नए संक्रमित मिले। इससे पहले सोमवार 28 जून को 120 नए संक्रमित मिले थे। मंगलवार को 237 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। उत्तराखंड में कोरोना के कुल एक्टिव केस 2245 रह गए हैं। कंटेनमेंट जोन भी 2 हो गए हैं। यहां एक तरीके से पूर्ण लॉकडाउन है। कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब छह जुलाई की सुबह छह बजे तक है। इस बार सप्ताह में छह दिन बाजार खुलेंगे। रविवार को बंद रहेंगे। वहीं, नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों को देखते हुए रविवार को भी बाजार खोलना तय किया गया है।
सैंपलिंग में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में 23 जून को 25276 सैंपल लिए गए। 24 जून को 24280 सैंपल लिए गए। 25 जून को 24993 लोगों के सैंपल लिए गए। 26 जून को 26787 सैंपल लिए गए। 27 जून को 16937 सैंपल लिए गए। 28 जून को 24031 सैंपल लिए गए। 29 जून को 24167 सैंपल लिए गए। हालांकि शासन ने हर दिन सैंपलिंग का लक्ष्य 40 हजार निर्धारित किया है। लक्ष्य निर्धारित करने के बाद एक दिन भी यह आंकड़ा पूरा नहीं हो पाया है।
ब्लैक फंगस से अब तक 94 मौत
वहीं ब्लैक फंगस का भी हमला लगातार हो रहा है। मंगलवार 29 जून को ब्लैक फंगस का 1 नया केस मिला और 1 मरीज की मौत हुई। 1मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 495 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 95 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 95 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

सर्वाधिक संक्रमित दून में
उत्तराखंड में मंगलवार 29 जून को सर्वाधिक नए संक्रमित देहरादून जिले में मिले। देहरादून में 73, नैनीताल में 28, हरिद्वार में 13, उधमसिंह नगर में 7, चमोली में 2, बागेश्वर में 3, रुद्रप्रयाग में 1, अल्मोड़ा में 29, पिथौरागढ़ में 14, पौड़ी में 2, टिहरी में 8, उत्तरकाशी में 10, चंपावत में 4 नए संक्रमित मिले।
अब तक कुल 7095 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 339933 हो गई है। इनमें से 324766 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7095 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.09 फीसद है। रिकवरी 95.54 फीसद है।

पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में सोमवार 28 जून को 120 नए संक्रमित मिले थे। रविवार 27 जून को 82 नए संक्रमित, शनिवार 26 मई को 164 नए संक्रमित, शुक्रवार 25 जून को 126, गुरुवार 24 जून को 118 कोरोना के नए संक्रमित, बुधवार 23 जून को 149 कोरोना के नए संक्रमित, मंगलवार 22 जून को 171 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

टीकाकरण में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार 29 जून को 674 केंद्र में 74852 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 28 जून को 634 केंद्र में 47512 लोगों को टीके लगाए गए। रविवार को 280 केंद्र में 23917 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। शनिवार 26 जून को 745 केंद्र में 70006 लोगों को टीके लगाए गए। शुक्रवार 25 जून को 849 केंद्र में 101618 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। गुरुवार 24 जून को 104350 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। बुधवार 23 जून को 871 केंद्र में 124031 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *