इस बार वरिष्ठ रंगकर्मी, रंग निर्देशिका, अनुवादिका वेदा राकेश को मिलेगा समानांतर सम्मान 2021
रंगकर्म में विशेष योगदान के लिए समानांतर सम्मान Samanantar Intimate Theatre समानांतर इलाहाबाद की ओर दिया जाता है। इस बार का समानांतर सम्मान 2021 वरिष्ठ रंगकर्मी, रंग निर्देशिका, अनुवादिका तथा थिएटर एक्टिविस्ट श्रीमती वेदा राकेश को दिया जा रहा है। 8 सितंबर 2021 को समानांतर के 44 वें स्थापना दिवस पर आयोजित समानांतर समारोह 2021 में लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय वरिष्ठ रंगकर्मियों, नाटककारों एवं कवि तथा रंगकर्मी साहित्यकारों की एक कमेटी ने लिया है।
भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के उत्तराखंड अध्यक्ष वीके डोभाल ने बताया कि कमेटी में प्रो अनीता गोपेश, राजेश कुमार, उषा आठले, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, बसंत त्रिपाठी, अनिल रंजन भौमिक शामिल थे। रंगकर्म में विशिष्ठ योगदान के लिये समानान्तर इंटीमेट थिएटर इलाहाबाद की ओर से प्रति वर्ष ये life time achievement award दिया जाता है। समानांतर सम्मान के अवसर पर सम्मानित होने वाले विशिष्ट व्यक्ति की ओर से समानांतर रंग संवाद के अंतर्गत मैं और मेरा रंगकर्म पर अपना व्याख्यान दिया जाता है। साथ ही उपस्थित रंगप्रेमियों के प्रश्नों से रंगकर्म के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत रखी जाती है।
अब तक इन्हें मिल चुका है ये सम्मान
नेमिचंद जैन, ब. व. कारंथ, देवेंद्र राज अंकुर, स्वदेश दीपक, रुद्रा प्रसाद सेन गुप्ता, उषा गांगुली, भानु भारती, प्रो राधा वल्लभ त्रिपाठी, प्रोबिर गुहा, विपिन टंडन, विजय बोस, डॉ जीवन लाल गुप्त, किरण बाला त्रिपाठी, सूर्य मोहन कुलश्रेष्ठ, डॉ बाल कृष्ण मालवीय, अख़्तर अली, बंसी कौल, एम. के. रैना।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






