Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

17 अक्टूबर से शुरू होगा टी-20 वर्ल्ड कप, आइसीसी ने जारी किया शेड्यूल, इस दिन है भारत का पाकिस्तान से मुकाबला

आइसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला जाएगा।

आइसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इस बार टी-20 वर्ल्ड कप यूएई में खेला जाएगा। पहले इसका आयोजन भारत में ही होना था। कोरोना के कारण इसे यूएई में शिफ्ट कर दिया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन 17 अक्टूबर से होगा और इसका फाइनल 14 नंवबर को खेला जाना है।
एक ही ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीम एक ही ग्रुप में हैं। 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी, दुबई और शारजाह में होंगे। 8 देशों के क्वालीफाइंग मैच 23 सितंबर से ही शुरू हो जाएंगे। क्वालीफाइंग राउंड वाले मैच में श्रीलंका, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीम शिरकत करने वाली है। बता दें कि इस बार सुपर 12 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। सुपर-12 के मुकाबलों से पहले क्वालीफाइंग मुकाबले खेले जाएंगे।
पहले राउंड की शुरूआत 17 अक्टूबर से
टूर्नामेंट की शुरुआत 17 अक्टूबर को ओमान और पापुआ न्यू गिनी के बीच राउंड 1 ग्रुप बी के मुकाबले से होगी। इसमें ग्रुप बी की अन्य टीमें स्कॉटलैंड और बांग्लादेश की टीम आपस में भिड़ेंगी। आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया की टीमें ग्रुप ए में अगले दिन अबू धाबी में एक्शन में होंगे, जिसमें राउंड 1 मैच 22 अक्टूबर तक चलेगा। प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष दो टीमें 23 अक्टूबर से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के सुपर 12 चरण में आगे बढ़ेंगी।
सुपर 12 की शुरूआत 23 अक्टूबर से होगी
टूर्नामेंट का दूसरा दौर सुपर 12 चरण का होगा। ये 23 अक्टूबर को अबू धाबी में शुरू होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्रुप 1 मुकाबला होगा। इसके बाद दुबई में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला होगा। पुराने प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 30 अक्टूबर को दुबई में आमने-सामने होंगे। ग्रुप का समापन 6 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच अबू धाबी में और इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच शारजाह में होने वाले मैचों के साथ होगा।
ग्रुप 2 के मैच 24 अक्टूबर से
ग्रुप 2 की शुरुआत 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले से होगी। पाकिस्तान फिर 26 अक्टूबर को शारजाह में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। अफगानिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 25 अक्टूबर को शारजाह में करेगी। इसमें पहले दौर से ग्रुप बी के विजेता टीम के साथ मुकाबला करेगी। इस ग्रुप के मुकाबले का समापन 8 नवंबर को होगा। इसमें भारत ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाले राउंड 1 क्वालीफायर टीम से मुकाबले करेगा।
सेमीफाइनल मुकाबला
पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबू धाबी में होगा। दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में रिजर्व डे रखे गए हैं।
फाइनल 14 नवंबर को खेला जाएगा
टूर्नामेंट का फाइनल दुबई में 14 नवंबर को खेला जाएगा. फाइनल के लिए भी रिजर्व डे रखा गया है।
क्वालिफायर मुकाबले के लिए भी दो ग्रुप बनाए गए हैं
ग्रुप-ए में श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया
ग्रुप-बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी और ओमान की टीमें हैं।
मुख्य ग्रुप
ग्रुप 1 में – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और क्वालिफायर विजेता ग्रुप ए, क्वालिफायर उपविजेता ग्रुप बी।
ग्रुप 2 में- भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, क्वालिफायर विजेता ग्रुप बी, क्वालिफायर उपविजेता ग्रुप ए।