Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत के इस राज्य ने एक दिन में 13 लाख लोगों को टीके लगाकर बनाया नया रिकॉर्ड

आंध्र प्रदेश ने रविवार शाम आठ बजे तक कोविड-19 के 13 लाख टीके लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में विशेष अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

भारत में कोरोना की दूसरी लहर भले ही कमजोर हो गई हो, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। ऐसे में इसका एकमात्र निदान हर व्यक्ति को कोरोना का टीका लगाना है। इसे महसूस करते हुए राज्यों की ओर से भी टीकाकरण अभियान को तेज किया जा रहा है। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश ने रविवार शाम आठ बजे तक कोविड-19 के 13 लाख टीके लगाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में विशेष अभियान चलाकर लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। यह अभियान रविवार रात 9 बजे तक जारी था। इसी के साथ राज्य ने अब तक एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाए जाने का आकंड़ा छू लिया है।
एक बयान में राज्य सरकार ने बताया कि शाम 8 बजे तक 13 लाख लोगों को एक दिन में वैक्सीन लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह एक शानदार उपलब्धि है, जो कि यह दिखाती है कि अगर भारत सरकार सप्लाई जारी रखती है तो हमारी मेडिकल टीम और अन्य स्टाफ मेंबर एक दिन में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगा सकते हैं।
साथ ही बयान में कहा गया है, ‘विशाखापत्तनम, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा और गूंतूर जिले के जिलधिकारियों को विशेष बधाई, जिनके जिलों में एक दिन में एक लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने की कोशिश की गई।
मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेश पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान चलाया था। इससे पहले राज्य में एक दिन में 6 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। अधिकारियों का कहना है कि इसका श्रेय वॉलियंटर्स के नेटवर्क और हेल्थकेयर्स वर्कर्स की वजह से संभव है। राज्य के सभी 13 जिलों में 2000 से ज्यादा केंद्रों पर सुबह 6 बजे टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान में 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों और माताओं पर ज्यादा फोकस किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *