Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 29, 2026

भारत में ये है रहस्यमयी समुद्र, यहां गायब हो जाता है पानी, फिर कुछ समय बाद आता है वापस

ये दुनिया रहस्यों से भरी है। इसमें भारत में भी कई जगह ऐसी मिल जाएंगी, जहां के रहस्यों से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। अब हम समुद्र की बात करें तो इससे बड़ा रहस्य और क्या हो सकता है कि हर ज्वार भाटा के साथ ही समुद्र का पानी कभी गायब हो जाता है, तो फिर पुनः वापस आ जाता है। ऐसे रहस्यों में ओडिशा का चांदीपुर समुद्र भी शामिल है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि देखते देखते ही चांदीपुर समुद्र का पानी आंखो के सामने से कुछ समय के लिए गायब हो जाता है। फिर कुछ देर बाद वापस आ जाता है। ऐसे में यदि आप कभी घूमने के लिए ओडिशा जाओ को इस नजारे को देखना ना भूलें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भारत का रहस्यमयी बीच
चांदीपुर समुद्र के किनारे स्थित एक छोटा सा भ्रमण स्थल है। यह बंगाल की खाड़ी के तट पर बसा है और बालासोर से कोई 16 किलोमीटर दूर है। इसका समुद्र तट इस मामले में अद्वितीय है कि उच्च ज्वार और भाटे के दौरान पानी एक से चार किलोमीटर तक पीछे हट जाता है। समुद्र तट, पर इस विशिष्टता के कारण, काफी जैव विविधता पाई जाती है। रहस्य से आज तक पर्दा नहीं उठ पाया है कि यहां ऐसा क्यों होता है। यह रहस्यमयी समुद्र तट ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है। इस समुद्र तट पर पानी के गायब होकर फिर से वापस आने का नजारा बेहद अद्भुत है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हर दिन दो बार घटित होती है ऐसी घटना
पानी के गायब होने और वापस लौटकर के कारण ही इसे लुका छिपी बीच या Hide And Seek Beach के नाम से भी जाना जाता है। चांदीपुर बीच कैसुरीना पेड़, प्राचीन पानी और रसीला तटीय वनस्पति से घिरा हुआ है। बताया जाता है कि यहां पर हर दिन यह अजीबोगरीब प्राकृतिक घटना दो बार घटती है। दिन में दो बार समुद्र अपना पानी ज्वार के दौरान पीछे छोड़ देता है और फिर उच्च ज्वार के दौरान वह बीच पर वापस आ जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दुनियाभर में फेमस है चांदीपुर बीच
समुद्र तट के लिए यह घटना अद्वितीय माना जाती है। ज्वार पीछे हटने का कोई निश्चित समय नहीं है। यह चंद्रमा चक्र पर निर्भर है, हालांकि यह घटना हर दिन घटती है। स्थानीय लोगों को निम्न और उच्च ज्वार के समय के बारे में पता है। इस अजीबों गरीब प्राकृतिक घटना की वजह से चांदीपुर बीच दुनियाभर में फेमस है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।