Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

ये तो हद हो गई, सरकारी अस्पताल में बेटे का शव देने को मांगी रिश्वत, भीख मांग कर रकम जुटा रहे माता पिता

यहां मानवता शर्मसार करने की सारी हद पार हो गई। बेटे की मौत पर जिन माता पिता को लोगों की मदद की जरूरत थी, उनसे ही अस्पताल के स्टाफ ने रकम की मांग कर दी।

यहां मानवता शर्मसार करने की सारी हद पार हो गई। बेटे की मौत पर जिन माता पिता को लोगों की मदद की जरूरत थी, उनसे ही अस्पताल के स्टाफ ने रकम की मांग कर दी। बेटे का शव लौटाने के लिए उनसे 50 हजार रुपये मांग डाले। बेचारे गरीब कहां से रकम लाएं। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर माता पिता पूरे शहर भर में घूम कर भीख मांग रहे हैं। झोली फैलाकर निकले50 हजार रुपयों का इंतजाम करने वाले बुजुर्ग माता पिता के मुताबिक, आखिरी बार बेटे को भले नहीं, उसके शव को ही देख सकें।
मामला बिहार में समस्तीपुर के जिला अस्पताल का है। कहा जाता है कि यहां बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है। इस अस्पताल में ज्यादातर स्वास्थकर्मी कॉन्ट्रैक्ट पर होते हैं। स्वास्थकर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिलता है। ऐसे में उनकी कोशिश रहती है कि मरीजों के परिजनों से ही पैसे लिए जाए। इस पूरे प्रकरण पर सिविल सर्जन का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई होगी।
सोशल मीडिया पर माता पिता की फोटो और वीडियो भी वायरल हो रही है। ये वीडियो बिहार की दशा को दिखा रहा है कि स्वास्थ्य के मामले में राज्य कितना पिछड़ा हुआ है। पोस्टमार्टम कर्मी शव के बदले परिजनों से कह रहे हैं कि 50 हज़ार रुपये लाओ और शव ले जाओ। ऐसे में मज़बूर माता-पिता भीख मांग कर पैसे जमा कर रहे हैं। देखा जाए तो ये सरकार पर एक जोरदार तमाचा है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।