Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

पुस्तक मेले में पर्स चुराने के आरोप में पकड़ी गई ये फिल्म अभिनेत्री

कोलकाता पुस्तक मेले में एक अभिनेत्री को पर्स चुराने के मामले में पकड़ा गया। कोलकाता पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अभिनेत्री के पास 75 हजार रुपये कैश भी बरामद किए गए।

कोलकाता पुस्तक मेले में एक अभिनेत्री को पर्स चुराने के मामले में पकड़ा गया। कोलकाता पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। अभिनेत्री के पास कई पर्स और  75 हजार रुपये कैश भी बरामद किए गए। ऐसे में पुलिस पूछताछ कर रही है कि कहीं उसके साथ कोई दूसरा भी तो नहीं शामिल है। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री रूपा दत्ता को कथित तौर पर लोगों का ध्यान भटका कर चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
इंटरनेशनल कोलकाता बुक फेयर के दौरान ये सनसनीखेज घटना हुई। टीवी शो में काम करने वाली रूपा दत्ता को शनिवार उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब एक पुलिसकर्मी ने उन्हें एक कचरे के डिब्बे में एक खाली पर्स फेंकते हुए देख लिया। बिदान नगर नार्थ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।
उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लिया और जब कई सवालों के जवाब पूछे गए तो वो सकपका गई। उसके पास से तलाशी के दौरान एक बैग में कई पर्स और 75 हजार रुपये कैश बरामद हुए। इसके बाद रूपा को ध्यान भटकाकर चोरी करने के के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच की जा रही है कि इस क्या इस अपराध में रूपा के साथ कोई और अन्य व्यक्ति भी शामिल था।
रूपा दत्ता पहले भी सुर्खियों में रही हैं, जब उन्होंने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर तहलका मचा दिया था। इसमें प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक का पहला नाम था। हालांकि, इस मामले की जांच में पुलिस को कुछ ठोस नहीं मिला।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।