Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 20, 2026

भारत में कमजोर पड़ी कोरोना की तीसरी लहर, कम हुए नए केस, उत्तराखंड में 15 लोगों की गई जान

देश में अब कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। वहीं, कोरोना से मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड में एक दिन में 15 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई।

देश में अब कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ने लगी है। वहीं, कोरोना से मौत के आंकड़े चिंता बढ़ा रहे हैं। उत्तराखंड में एक दिन में 15 लोगों की कोरोना की वजह से जान चली गई। शनिवार पांच फरवरी की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 127952 नए मामले सामने आए। इस दौरान 1059 लोगों की कोरोना से मौत हुई। वहीं 230814 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए। अब तक कोरोना से कुल 4,02,47,902 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, देश में अब तक कुल 4,20,80,664 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 13,31,648 है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,01,114 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अब तक कुल 1,68,98,17,199 वैक्सीनेशन हो चुका है। अब तक 73.79 करोड़ कोरोना टेस्टिंग हुई है। पिछले 24 घंटे में 16,03,856 परीक्षण किए गए हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
देश में शुक्रवार चार फरवरी को कोरोना के 149394 नए मामले और 1072 लोगों की मौत, गुरुवार तीन फरवरी को कोविड-19 के 172433 नए केस और 1008 लोगों की मौत, बुधवार दो फरवरी को कोरोना के 161386 नए केस और 1,733 लोगों की मौत, मंगलवार एक फरवरी को कोरोना के 167059 नए केस और 1192 लोगों की मौत, सोमवार 31 को कोरोना के 209918 नए केस और 959 लोगों की मौत, रविवार 30 जनवरी को कोरोना के 234281 नए केस और 893 लोगों की मौत, शनिवार 29 जनवरी को 235532 नए कोविड-19 के केस और 871 की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में डरा रहे कोरोना के मौत के आंकड़े, नए संक्रमितों में आई कमी
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमित कम हुए, लेकिन दैनिक मौत के आंकड़े ने चिंता बढ़ा दी है। तीसरी लहर में एक बार फिर से 15 मरीजों की कोरोना से जान चली गई। इससे पहले एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई थी। शुक्रवार चार फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1183 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में 15 लोगों की कोरोना से जान चली गई। एक दिन पहले गुरुवार तीन फरवरी को कोरोना के 1618 नए संक्रमित मिले थे और सात लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो शुक्रवार को 1523 केंद्रों में 61503 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.02.04 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7596 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 83023 हो गई है। इनमें से 59561 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 4186 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 20715 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7596 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 178 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.21 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 71.74 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *