Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 28, 2026

कोरोनाकाल में बेजुबान की सेवा कर रहे हैं ये युवा, दे रहे हैं चारा पानी

कोरोनाकाल में जहां जरूरतमंद लोगों की मदद को स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं, वहीं, कुछ युवाओं की नजर बेजुबान पर पड़ी। युवा गोवंश की सेवा कर रहे हैं।


कोरोनाकाल में जहां जरूरतमंद लोगों की मदद को स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं, वहीं, कुछ युवाओं की नजर बेजुबान पर पड़ी। युवा गोवंश की सेवा कर रहे हैं। उन्हें चारा और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। ऐसा उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में किया जा रहा है।
कोरोनाकाल में होटल, दुकानें आदि भी बंद पड़े हैं। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी सुबह तीन घंटे ही खुल रही हैं। ऐसे में सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश को भी भोजन पानी के लाले पड़ गए हैं। पहले होटलों से बचा खाना, सब्जी, फल आदि की दुकानों से भी खराब सब्जी आदि इन गोवंश हो मिल जाती थी। अब कोविड कर्फ्यू के दौरान ऐसे मवेशियों को भोजन देने वालों का भी टोटा हो गया है।
इसी के दृष्टिगत एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से हल्द्वानी में युवा पिछले सात दिनों से गोवंश की सेवा कर रहे हैं। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सदस्य रितिक साहू, सुशील राय, मनीष साहू, उमेश मौर्या, मुकेश सरकार, दीपक प्रजापति, मुकेश कुमार आदि हर दिन चारा लेकर गो वंश को खिला रहे हैं। इनका कहना है कि लॉकडाउन के चलते शहर की गो वंश को अपना जीवन यापन करने के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने गो वंश को चारा और पानी देने का अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी शहर में गोशाला नहीं है। ऐसे में गोवंश सड़कों पर ही घूमता रहता है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।