Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड के डेथ रेट में दूसरे नंबर पर आने पर जवाब दें मुख्यमंत्रीः धीरेंद्र प्रताप

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जिस तरह से पूरे भारत में कोरोना से हुई मौतों में चल रहे डेथ रेट में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर आ गया है, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को इसका जवाब उत्तराखंड की जनता को देना चाहिए।

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि जिस तरह से पूरे भारत में कोरोना से हुई मौतों में चल रहे डेथ रेट में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर आ गया है, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को इसका जवाब उत्तराखंड की जनता को देना चाहिए। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देश में डेथ रेट 1.15 प्रतिशत है, जबकि उत्तराखंड में डेथ रेट 1.90 प्रतिशत है।
एक बयान में उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में 6113 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हैं कि राज्य में कोरोना से मौतों के आंकड़े पर यह कहते नहीं अघाते कि राज्य में कोरोना की की स्थिति में पहले से बहुत सुधार है। धीरेंद्र प्रताप ने राज्य की बिगड़ती कोरोना से थी पर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से कहा है कि वह खाली गाना ना बजाएं और राज्य के लोगों की जीवन रक्षा हेतु गंभीर कदम उठाएं ।
उन्होंने राज्य में वैक्सीन की अनुपलब्धता पर सवाल करते हुए मुख्यमंत्री से कहा है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की तरह सीधे प्रधानमंत्री से बात करनी चाहिए और जल्द से जल्द राज्य के लोगों के जीवन की रक्षा हेतु समुचित कदम उठाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *