Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक में इन समस्याओं पर चर्चा, ये किया तय, ये चुनी गईं पदाधिकारी

सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) से संबंद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की आम बैठक मसूरी में होटल आनंद प्लाजा में संम्पन्न हुई। इस मौके पर तय किया गया कि पांच अप्रैल को दिल्ली में आयोजित मजदूर किसान संघर्ष रैली में उत्तराखंड से आंगनवाड़ी भी शिरकत करेंगी। बैठक में मसूरी इकाई के चुनाव भी संपन्न कराए गए। इनमें जयश्री अध्यक्ष व ममता को सर्वसम्मिति से महामन्त्री चुना गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर पदमिनी भारती, देवेश्वरी देवी उपाध्यक्ष चुनी गई। कोषाध्यक्ष पद पर लक्ष्मी अग्रवाल, सचिव मीना नेगी के साथ ही आशा देवी सहित पांच सदस्य कार्यकारणी में चुने गए। इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय सचिव लेखराज ने कहा कि वर्तमान में भाजपा की मोदी सरकार की ओर से लागू की जा रही मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी कार्यकत्रियों को संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही हम केंद्र की मोदी सरकार के मजदूर विरोधी कदमो को आगे बढ़ने से रोक सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार श्रम संहितायें बनाई जा रही हैं। इसको मजदूर लागू नही होने देंगे। उत्तराखंड राज्य की राज्य की धामी सरकार भी केंद्र की मोदी सरकार के नक्शे कदम पर चल रही है। इस सरकार के खिलाफ भी श्रमिक संगठन संघर्ष कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपस्थित वर्करों ने बताया कि मसूरी की आंगनबाड़ीयो को देहरादून शहर से जोड़ा गया है। इससे सभी को ट्रेनिंग में पहुंचने के लिए आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा है। तय किया गया कि इस समस्या को अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। आंगनवाड़ी यूनियन की प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जानकी चौहान, जिला अध्यक्ष ज्योतिका पांडेय, महामन्त्री रजनी गुलेरिया, होटल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सोबन सिंह पंवार, शैलेन्द्र बिष्ट ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर आशा, दीपा, चंचल, प्रमिला, सुमित्रा, सुनीता, स्वाति सरियाल, उर्मिला, बबिता, पूनम, रजिया बनो सहित बड़ी संख्या में कार्यकत्री व सेविकाएं उपस्थित थीं।