Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 20, 2026

उत्तराखंड के इन पर्वतीय जिलों में दो दिन होगी बारिश, येलो अलर्ट, तपने लगा है देहरादून

उत्तराखंड में अब गर्मी से देहरादून तपने लगा है। साथ ही अन्य मैदानी इलाके भी शुष्क हैं। वहीं, पर्वतीय जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में गर्मी से राहत है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 27 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही इन जिलों के लिए कहीं कहीं आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 28 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं मामूली बारिश हो सकती है। 29 मार्च से लेकर दो अप्रैल तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 27 मार्च की सुबह करीब साढ़े 10 बजे तक देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने का अनुमान है। 28 मार्च से लेकर तीन अप्रैल तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 28, 28, 28, 29, 30, 31, 31 डिग्री रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान क्रमशः 12, 13, 13, 13, 14, 14, 16 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।