देहरादून के दूरस्थ मझगांव में ग्राफिक एरा अस्पताल ने लगाया चिकित्सा शिविर, 145 लोगों का किया परीक्षण
देहरादून के दूरस्थ क्षेत्र मझगांव में ग्राफिक एरा अस्पताल ने चिकित्सा शिविर लगाकर सेवाएं दी। स्वस्थ्य शिविर में 145 लोगों का परीक्षण करके निशुल्क दवाईयां दी गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस शिविर का आयोजन चकराता के मझगांव (क्वानू) स्थित ग्राम पंचायत भवन में किया गया। शिविर में जनरल मेडिसन डा. युकेश कुमरन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. मुकुल चैहान और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. नितीशा कपूर ने मरीजों का परीक्षण करके उन्हें दवाईयां दी। शिविर में मझगांव व आस-पास के गांवों से आये मरीजों का सामान्य चिकित्सा परीक्षण, नेत्र जांच, बीपी व शुगर जांच की गई।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



