Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में कल से तीन पर्वतीय जिलों में होगी तीन दिन बारिश, देहरादून में बढ़ेगी गर्मी

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आज 18 मार्च की सुबह से ही देहरादून सहित कई जिलों में धूप निकल गई थी। कहीं कहीं बादल भी हैं। मैदानी इलाकों में अब गर्मी बढ़ने लगी है। देहरादून में कल से और गर्मी बढ़ने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पूरे प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। कल 19 मार्च से लेकर 21 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। शेष जिले शुष्क रहेंगे। 22 से 24 मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज मंगलवार 18 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने की संभावना है। कल 19 मार्च से लेकर 24 मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान हर दिन 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान क्रमशः 13, 16, 13, 13, 13, 15 डिग्री रह सकता है। 29 मार्च को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।