Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

उत्तराखंड में पहाड़ी मैदानी की लकीर खींच रही है बीजेपीः सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंड में समाज को बांटने के लिए यूसीसी के प्रयोग में असफल हुई भारतीय जनता पार्टी अब त्यागपत्र दे चुके वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बहाने राज्य में पहाड़ी बनाम मैदानी के मुद्दे को तूल देकर समाज में विभाजन की लकीर खींच रही है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मीडिया से मुखातिब धस्माना ने कहा कि कभी हिन्दू मुसलमान, कभी यूसीसी और अब पहाड़ी बनाम मैदानी के बहाने वोटो के चक्कर में भाजपा उत्तराखंड के समाज को विभाजित करने का खतरनाक खेल खेल रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में भाजपा को कम सीटें मिलीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इसलिए अब भाजपा इस खेल के जरिये प्रेमचंद अग्रवाल को मैदानी नेता बना कर भविष्य में परिसीमन में मैदानी क्षेत्रों सीटें बढ़ने की संभावनाओं के तहत सत्ता के लिए यह खेल कर रही है। जो उसको फायदे की जगह नुकसान पहुंचाएगा। क्योंकि राज्य की जनता इस खेल को समझ रही है और वो किसी भी हालत में पहाड़ या मैदान के नाम पर नहीं बटनेवाली है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।