Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 5, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी, दून में गर्मी देगी झटके

उत्तराखंड में एक बार फिर से मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क है। कुछ पर्वतीय जिलों में पांच मार्च तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके बावजूद देहरादून के मौसम में बढ़ते तापमान से राहत मिलने की उम्मीद कम है। इसके विपरीत देहरादून में गर्मी झटके दिखाएगी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज दो मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शेष इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मौसम का पूर्वानुमान
तीन मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। चार मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पांच मार्च को ये बारिश उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के आसार है। छह मार्च को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
आज दो मार्च को देहरादून में सुबह 11 बजे तक तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने की संभावना है। तीन मार्च से लेकर आठ मार्च तक अधिकतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान छह मार्च को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस अवधि में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। नौ मार्च को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। ऐसे में आगामी कुछ दिनों तक गर्मी झटके देगी। इस बीच तीन मार्च, आठ मार्च को देहरादून में बादल छाए रह सकते हैं।