Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 16, 2026

एक सप्ताह बाद देहरादून के तापमान में आएगी बड़ी गिरावट, जानिए उत्तराखंड में मौसम का हाल

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 29 नवंबर से लेकर पांच दिसंबर तक भी राज्यभर में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस बार नवंबर में बारिश और ऊंची चोटियों में बर्फबारी ना होने के चलते फिलहाल राज्य में सर्दी ने ज्यादा असर अभी तक नहीं दिखाया है। हालांकि, पर्वतीय जिलों में तो दिन में भी सर्दी है, लेकिन मैदानी जिलों में दिन में तेज धूप से राहत है। सुबह, शाम और रात को ही सर्दी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बारिश की नहीं है उम्मीद, सूखी सर्दी से लोग पड़ रहे बीमार
फिलहाल राज्यभर में आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद नहीं है। दिन और रात के तापमान में 12 डिग्री से अधिक का अंतर होने के चलते लोगों का स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है और सर्दी, जुकाम, बुखार व वायरल जैसी समस्या से लोग जूझ रहे हैं। सूखी सर्दी कारण सलाह ये है कि बच्चों, बुजुर्गों को दिन में भी गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी
शुक्रवार 29 नवंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे देहरादून का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 और न्यूनतम नौ डिग्री रहने की संभावना है। कल भी इसी तरह का तापमान रहने की उम्मीद है। एक और दो दिसंबर को दिन का तापमान बढ़कर 22 डिग्री हो सकता है। तीन दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर आठ डिग्री हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

चार दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, पांच दिसंबर को न्यूनतम तापमान गिरकर सात डिग्री, छह दिसंबर को अधिकतम तापमान भी गिरकर 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री हो सकता है। यानि रात अपेक्षा दिन के तापमान में तीन गुना अंतर रहेगा। साथ ही सर्दी भी बढ़ जाएगी। फिलहाल छह दिसंबर तक देहरादून में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।