Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में आया जोरदार उछाल, आठवें दिन भी नहीं हुई कोई मौत

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। राहत की बात ये है कि आठवें दिन भी कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई।

उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में उछाल दर्ज किया गया। राहत की बात ये है कि आठवें दिन भी कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। मंगलवार पांच जुलाई की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 60 नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले सोमवार चार जुलाई को 32 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 845 केंद्रों में 10170 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.07.05 Health Bulletin
कोरोना से अब तक 7696 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 93834 हो गई है। इनमें से 89910 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 314 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7696 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 278 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.30 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 95.82 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी 2022 को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।