Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड में पूरे मई माह हो सकती है बारिश, दून में इन पांच दिन लगेंगी झड़ियां, आज बरतें ये सावधानी

उत्तराखंड में अक्सर मई माह बारिश के लिहाज से सूखा रह जाता था। कभी कभार एक आध स्थानों पर हल्की बारिश जरूर होती थी, लेकिन इस बार तो लग रहा है कि पूरा मई माह ही बारिश में निकल जाएगा। मई माह की शुरूआत से ही राज्यभर के जिलों में अधिकांश दिन कहीं कहीं बारिश हो रही है। फिलहाल माह का पहला पखवाड़े से ज्यादा दिन बारिश में ही निकलने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बावजूद मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत नहीं है। फिर भी ऐसी गर्मी नहीं है कि लोग परेशान हो जाएं। फिलहाल आज रविवार 11 मई की सुबह से ही देहरादून सहित कई इलाकों में कहीं कहीं बादल और कहीं धूप है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 11 मई को राज्य के सारे जिलों में कुछ जगह या फिर अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 12 और 13 मई को राज्यभर में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। 14 और 15 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। 16 और 17 मई को बारिश का क्रम तेज होगा और राज्यभर के जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज के लिए राज्यभर में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 11 मई के लिए राज्य के सारे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है। सलाह दी गई है कि कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें। मवेशियों को खुले स्थान पर ना छोड़ें, नदी, नालों के किनारे के लोग सतर्क रहें। बारिश के दौरान घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें। बिजली उपकरणों को हाथ ना लगाएं। सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे गलती से भी खड़े ना रहें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।