Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 19, 2026

सीएम धामी ने युवाओं से किया आह्वान, देशहित को रखें सर्वोपरि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम देशहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से करें। साथ ही ये संकल्प लें कि हर संकट की घड़ी में हम एकजुट होकर राष्ट्र के साथ दृढ़ता से खड़े रहेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून में गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह “जेनिथ-25 फेस्ट” में शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

फ्यूचर रेडी बने युवा
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का रोजगार परिदृश्य तेज़ी से बदल रहा है। विभिन्न नवाचारों के कारण रोजगार के नए अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। वहीं, पुराने मौके खत्म हो रहे हैं। इसके लिए हमें अपने युवाओं को “फ्यूचर-रेडी” बनाना होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमने इंटर्नशिप और इंडस्ट्री लिंक्ड कोर्सेज को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न उद्योगों और कॉरपोरेट संस्थानों के साथ समझौते किए हैं। इसके साथ ही, हमने स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए हैं। इससे युवाओं में उद्यमिता को विकसित किया जा सकेगा। हमारा उद्देश्य है कि हमारे युवा केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

नई शिक्षा नीति रोजगारोन्मुख और व्यावहारिकः मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन के दो सबसे बहुमूल्य उपहार हैं। जो न केवल उसकी सोच को आकार देते हैं, बल्कि जीवन की दिशा और दशा दोनों को बदलने का सामर्थ्य भी रखते हैं। यह दोनों गुण जिस व्यक्ति में विकसित हो जाते हैं, वो अपने परिवार का ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के काम भी आता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमारी सरकार प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार करने का प्रयास कर रही है। शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए देश में सर्वप्रथम “नई शिक्षा नीति” को लागू करने का कार्य किया। इस नीति से शिक्षा व्यवस्था को रोजगारोन्मुख और व्यावहारिक बनाने का प्रयास किया किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

सैनिक पुत्र होने पर मुझे गर्वः धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उत्तराखंड की वीर भूमि से आते हैं। जहां के हर परिवार से कोई न कोई सदस्य सेना में जरूर होता है। मैं स्वयं भी एक सैनिक का बेटा हूँ। आप सभी जानते हैं कि पहलगाम में दुश्मन द्वारा किए गए कायराना आतंकी हमले का हमारी बहादुर सेना द्वारा मुँहतोड़ जवाब दिया है। जब-जब भारत माता ने अपने सपूतों को पुकारा है, देवभूमि उत्तराखंड के वीरों ने लहू देकर मातृभूमि की रक्षा करने का कार्य किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि आप में से कई लोगों के परिवारजन भी भारतीय सेना में सेवा दे रहे होंगे। कोई बर्फ से ढके दुर्गम पोस्ट पर डटा होगा, तो कोई तपते रेगिस्तान में माँ भारती की रक्षा कर रहा होगा। हमें भी अपने-अपने स्थानों पर रहते हुए एक सैनिक की भांति सजगता, समर्पण और सेवा-भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा केवल सीमाओं पर रहकर ही नहीं होती, बल्कि हमारे विचारों और कर्मों से भी प्रदर्शित होती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु राम राय विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है बल्कि एक जीवंत, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा के ध्वजवाहक भी हैं। संत परंपरा से जुड़ी संस्थाओं में केवल डिग्रियाँ ही प्रदान नहीं की जातीं, बल्कि संस्कार, विचार और जीवन मूल्यों के समग्र विकास को भी समान महत्व दिया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि महाराज जी ने यहाँ एक अत्यंत सुव्यवस्थित हेलीपैड का निर्माण कराया है। शहर के मध्य स्थित इस हेलीपैड से आमजन को सुविधा मिलेगी और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता भी सुनिश्चित हो सकेगी। साथ ही ये भी अत्यंत हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय परिसर के समीप एक आधुनिक कैंसर अस्पताल का निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। यह अस्पताल प्रदेश के लोगों को कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, विधायक विनोद चमोली, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति कोमल सकलानी, छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।