Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

चमोली के रैणी गांव में आपदा के एक साल पूरे होने पर युवाओं ने किया रक्तदान

चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में रैणी गांव, तपोवन क्षेत्र में हुए जल प्रलय के एक साल होने पर रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में युवाओं ने रक्तदान किया। देहरादून स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवाओं ने रक्तदान किया और आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में रैणी गांव, तपोवन क्षेत्र में हुए जल प्रलय के एक साल होने पर रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में युवाओं ने रक्तदान किया। देहरादून स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में युवाओं ने रक्तदान किया और आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं भारतीय रेड क्रास सोसाईटी की उत्तराखंड शाखा के सचिव मोहन सिंह खत्री ने किया।
इस मौके पर मोहन खत्री ने कहा कि रक्तदान एक महान दान है। इससे हम किसी की जान बचा सकते हैं। वहीं, रक्त देने वाले को कोई नुकसान नहीं होता है। कुछ ही दिनों में खून की रिकवरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए भी रक्तदान करना आवश्यक हो गया है। उन्होनें कहा की किसी तत्काल व गंभीर आवश्यकता के लिए ब्लड बैंक में रक्त का संग्रह करके रखना चाहिए। उन लोगों को रक्त देने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करें, जो स्वस्थ होने के बाद भी रक्तदान में रुचि नहीं ले रहे हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि उन लोगों को भी स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करें जो केवल अपने मित्रों और रिश्तेदारों को ही रक्तदान करते हैं। रक्तदान करना जीवन बचाने की प्रक्रिया में मानवता का महत्वपूर्ण भाग है। रक्तदान करनें वालों में प्रकाश सिंह चौहान, दीपक चौहान, मनोज चौहान, संजय रावत, रामकृष्ण चौहान आदि शामिल रहे।