हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी ने कांग्रेस छोड़कर थामा बीजेपी का दामन
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आज हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी भाजपा में शामिल हो गयी | गौरतलब है कि झबरेड़ा विधानसभा से उनका टिकट घोषित करने के बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था।
उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए आज हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बृज रानी भाजपा में शामिल हो गयी | गौरतलब है कि झबरेड़ा विधानसभा से उनका टिकट घोषित करने के बाद कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया था। भाजपा मीडिया सेंटर में पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उनके साथ बड़ी संख्या में आए कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की सदस्यता दिलायी।देहरादून में हरिद्वार रोड स्थित कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. निशंक ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा में उनको उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होने कहा कि आप सभी का दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय नेता वाली पार्टी में स्वागत है। आज से आप सभी भी को पार्टी के उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने और विकास की गंगा बहाने के मिशन में जुटना होगा।
इस अवसर पर उन्होने पार्टी में शामिल हुई बृज रानी को हरिद्वार को लोकप्रिय नेता बताते हुए अफसोस जताया कि कांग्रेस ने उनको महत्व देने के बजाय उनका टिकट ही काट दिया। साथ ही कहा कि हमारी पार्टी महिला सम्मान के सिद्धांत पर अडिग है और बृज रानी के सम्मान की रक्षा करते हुए कांग्रेस को हरिद्वार की सभी 11 सीटों पर परास्त कर सबक सिखाएगी।
इस अवसर पर बृज रानी के साथ पार्टी में शामिल होने वालों में डॉ. योगेंद्र कुमार, कांग्रेस किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उधम सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव साहब सिंह, जिला कांग्रेस के सचिव आलोक चौहान, प्रधान सूरत सिंह, शेर सिंह पुंडीर, पूर्व प्रधान अजब सिंह, मोहम्मद अरशद, सईद, सलमान, उप प्रधान गुफ़रान, नफीस, अनवर, डा. शौकीन, शारीख, डा, मजाहिर, ओमपाल सिंह, राजू कुमार, मोहित, सुरेन्द्र, रवीद्र कुमार चौहान, प्रहलाद सिंह, शलभ कुमार, अनिल कुमार, अशजद, अनिल कुमार राणा, शहजाद और पुनीत कुमार समेत अनेक कार्यकर्ता थे। इस मौके राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी संजीव वर्मा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






