Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 27, 2026

चोरी के आरोप में दुकान के कर्मी युवक की बेरहमी से पिटाई, क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर दी जान

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार ने साथियों के साथ युवक की लाठी डंडो से बेहरमी से पिटाई कर दी। युवक पर दुकान में चोरी का आरोप लगाया गया। घटना से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के बाजपुर क्षेत्र में एक दुकानदार ने साथियों के साथ युवक की लाठी डंडो से बेहरमी से पिटाई कर दी। युवक पर दुकान में चोरी का आरोप लगाया गया। घटना से क्षुब्ध होकर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बाजपुर के गांव नरखेड़ा निवासी गीता देवी के मुताबिक, उनका बेटा धीरज करीब दो वर्ष से बाजपुर में गोयल मोबाइल शॉप पर काम कर रहा था। बुधवार दोपहर दुकान मालिक अजय, मोनू व संदीप गोयल निवासी वार्ड नंबर तीन, बाजपुर लाठी-डंडों के साथ उसके घर में दाखिल हो गए। उन्होंने धीरज पर छह हजार रुपये चोरी का आरोप लगाया। साथ ही उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई से धीरज बेहोश हो गया।
इसके बाद तीनों आरोपित उसे उठाकर ले जाने लगे। किसी तरह से उन्हें दस हजार रुपये देकर धीरज को छुड़ाया। आहत होकर धीरज ने शाम को जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर ले जाया गया। वहां डाक्टरों जवाब दे दिया तो मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। धीरज की मौत से गुस्साए दर्जनों ग्रामीण परिवार के लोगों के साथ देर रात कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने आरोपितों की तुंरत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सीओ बंदना वर्मा ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को किसी तरह से शांत कराया।
कोतवाल बाजपुर संजय पांडेय ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वहीं सीओ बंदना वर्मा का कहना है कि पुलिस पूर मामले पर नजर बनाए हुए है। मृतक की मां से घटना की जानकारी ली गई है। मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।