Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

भारत में फिर 40 हजार से ज्यादा मिले नए कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में दूसरे दिन भी दैनिक मौत शून्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 41383 नए कोरोना केस सामने आए और 507 लोगों की मौत हुई है।

देश में आज भी कोरोना के मामले 40 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। गुरुवार 22 जुलाई की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 41383 नए कोरोना केस सामने आए और 507 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 409394 है। वहीं टोटल रिकवरी की बात करें तो संख्या 3,04,29,339 हो गई है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 41.78 करोड़ वैक्सीन लग चुकी हैं।
कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक तीन करोड़ 12 लाख 57 हजार लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 4 लाख 18 हजार 987 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि 3 करोड़ 4 लाख 29 हजार लोग ठीक भी हुए हैं।
41 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन के डोज दिए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 21 जुलाई की शाम तक तक देशभर में 41 करोड़ 78 लाख कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 22 लाख 77 हजार टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक 45 करोड़ 9 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 17.18 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए।
उत्तराखंड में फिर कम हुए कोरोना के नए संक्रमित
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के नए केस में उतार चढ़ाव जारी है। लगातार दो दिन मामूली बढ़ोत्तरी के बाद आज बुधवार को मामूली कमी आई है। राहत ही बात ये है कि लगातार दूसरे दिन बुधवार को किसी की मौत नहीं हुई। बुधवार 21 जुलाई की शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड में 37 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक दिन पहले मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे। एक दिन पहले सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित मिले थे। प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू की अवधि अब 20 जुलाई की सुबह छह बजे से बढ़ाकर 27 जुलाई की सुबह छह बजे तक कर दी गई है।
अब तक कुल 7357 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341573 हो गई है। इनमें से 327558 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 14 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब 643 रह गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7357 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी 95.90 फीसद है।
ब्लैक फंगस से राहत
उत्तराखंड में ब्लैक के नए केस कम मिल रहे हैं। 21 जुलाई को ब्लैक फंगस का एक भी नया केस नहीं मिला। 24 घंटे के एक मरीज की मौत हुई। वहीं, 3 मरीज को डिस्चार्ज किया गया। अब तक विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस के 548 मामले दर्ज किए गए। इनमें अब तक 120 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वहीं, 173 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
पिछले सात दिन के आंकड़े
उत्तराखंड में मंगलवार 20 को कोरोना के 50 नए संक्रमित मिले थे। सोमवार 19 जुलाई को 34 नए कोविड संक्रमित, रविवार 18 जुलाई को कोरोना के 19 नए संक्रमित, शनिवार जुलाई को प्रदेश में कोरोना के 32 नए संक्रमित, 16 जुलाई शुक्रवार को कोरोना के 39 नए संक्रमित, गुरुवार 15 जुलाई को 55 नए संक्रमित, बुधवार 14 जुलाई को कोरोना के 33 नए संक्रमित मिले थे। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।
टीकाकरण की रफ्तार में उतार चढ़ाव
उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो बुधवार 21 जुलाई को 383 केंद्रों में 42022 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। मंगलवार 20 जुलाई को 670 केंद्र में 87064 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। सोमवार 19 जुलाई को 732 केंद्र में 45342 लोगों को, रविवार 18 जुलाई को 311 केंद्र में 33030 लोगों को, शनिवार को 546 केंद्रों में 50417 लोगों को, शुक्रवार 644 केंद्रों में 59942 लोगों को, गुरुवार 15 जुलाई को 535 केंद्र में 63385 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *