Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 14, 2026

युवक ने तोड़ी सगाई और पंचायत ने सुना दिया ऐसा फैसला, दो साल तक वह….

बगैर कारण बताए एक युवक को छह माह पुरानी सगाई तोड़ने की बिरादरी की पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई कि वह दो साल तक शादी की सोच ही नहीं सकता।

बगैर कारण बताए एक युवक को छह माह पुरानी सगाई तोड़ने की बिरादरी की पंचायत ने ऐसी सजा सुनाई कि वह दो साल तक शादी की सोच ही नहीं सकता। यानी कि वह कहीं दूसरी जगह शादी करना चाहेगा तो उसे दो साल का इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा मामला उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में सामने आया। अब ये हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यही नहीं, सगाई तोड़ने पर युवक के परिजनों पर भी पंचायत ने 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
रुड़की के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता देवबंद निवासी एक युवक के साथ तय किया था। इसके लिए रस्में भी हुई थी। छह माह बाद युवक ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। युवक पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। इस बात से परेशान युवती के पिता ने रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के बिरादरी के मौजिज व्यक्तियों की पंचायत बुलाई। पंचायत को पीड़ि‍त ने सारी बात बताई। पंचायत में युवक व उसके स्वजन को भी बुलाया गया। युवक, युवती से शादी न करने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाया।
युवती पक्ष की भी कोई गलती ऐसी नहीं बता पाया, जिसके कारण उन्हें रिश्ता तोड़ने की जरूरत पड़ी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचायत ने युवक पर दो साल तक शादी न करने का प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा 40 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। हालांकि, युवती पक्ष का कहना है कि दहेज के कारण युवक पक्ष ने यह रिश्ता तोड़ा था। उन्हें लग रहा था कि शायद वह लोग कम दहेज देंगे।