Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

देश में लगातार दूसरे दिन घटे नए कोरोना संक्रमित, उत्तराखंड में पांच दिन बाद फिर हुई कोरोना से एक मौत

भारत में इन दिनों कोरोना के नए संक्रमण से बड़ी राहत दिखती नजर आ रही है। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या कम हुई। यही नहीं ये संख्या 543 दिनों में सबसे कम है।

भारत में इन दिनों कोरोना के नए संक्रमण से बड़ी राहत दिखती नजर आ रही है। लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों की संख्या कम हुई। यही नहीं ये संख्या 543 दिनों में सबसे कम है। वहीं, उत्तराखंड में पांच दिन के बाद एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। मंगलवार 23 नवंबर की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7579 नए केस सामने आए और 236 लोगों की मौत हुई। वहीं रिकवरी रेट 98.32 प्रतिशत है। भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 113584 है। पिछले 24 घंटे में 12202 लोग कोरोना से ठीक हुए। अब तक कुल 33946749 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक 117.63 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।
पिछले सात दिनों के आंकड़े
देश में सोमवार 22 नवंबर को कोरोना के 8488 नए केस और 249 लोगों की मौत, रविवार 21 नवंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के 10488 नए मामले और 313 लोगों की मौत, शनिवार 20 नवंबर को कोरोना के 10302 नए मामले और 267 लोगों की मौत, शुक्रवार 19 नवंबर को कोरोना के 11106 नए मामले और 459 लोगों की मौत, गुरुवार 18 नवंबर को कोरोना के 11919 केस और 470 लोगों की मौत, बुधवार 17 नवंबर को कोरोना के 10197 नए केस और 301 लोगों की मौत, मंगलवार 16 नवंबर को कोरोना के 8865 नए केस और 197 लोगों की मौत हुई थी।
उत्तराखंड में चार जिले हुए कोरोनामुक्त
उत्तराखंड में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में फिलहाल राहत है, लेकिन चिंताजनक बात ये है कि पांच दिन बाद फिर एक मरीज की कोरोना से मौत हो गई। साथ ही नए संक्रमितों की अपेक्षा स्वस्थ होने वालों की संख्या होने के कारण रिकवरी रेट बढ़ गया है। अभी तक बागेश्वर, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले कोरोना से मुक्त थे। अब चंपावत जिला भी कोरोनामुक्त हो गया है। सोमवार 22 नवंबर की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के नौ नए संक्रमित मिले। एक दिन पहले रविवार 21 नवंबर को 11 नए संक्रमित मिले थे। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो सोमवार को 1057 केंद्रों में 50916 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2021.11.22 Health Bulletin
अब तक कुल 7405 मौत
उत्तराखंड में अब कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344116 हो गई है। इनमें से 330376 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 25 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 175 हो गई है। अब तक प्रदेश में कुल 7405 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मौत की दर 2.15 फीसद पर स्थिर है। रिकवरी रेट 96.01 फीसद है। सात मई को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई थी।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।