Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मायके जाने की महिला ने की जिद, ससुरालियों ने किया मना, फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

मायके जाने की एक महिला ने जिद की तो ससुराल के लोगों ने मना कर दिया। इस पर गुस्साई महिला ने ऐसा कदम उठाया कि घर के सभी लोग सकते में आ गए। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मायके जाने की एक महिला ने जिद की तो ससुराल के लोगों ने मना कर दिया। इस पर गुस्साई महिला ने ऐसा कदम उठाया कि घर के सभी लोग सकते में आ गए। महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उत्तराखंड के  देहरादून में रायपुर थाने के अंतर्गत ऋषिनगर क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक आज सुबह सूचना मिली कि एक महिला ने घर पर फांसी लगा ली है। महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि वह आज मायके जाने की जिद कर रही थी। इस पर परिजनों ने मना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 9:00 बजे उसने घर पर पंखे से लटककर फांसी लगा दी। जैसे ही घर के सदस्यों को इसका पता चला तो उसे नीचे उतारा। उसे उपचार के लिए डीएल रोड स्थित वैश्य नर्सिंग होम ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मनीता मुकेश की दूसरी पत्नी थी। उसकी शादी के छह साल पूरे हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *