Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 21, 2026

आम आदमी पार्टी ने घोषित की उत्तराखंड में विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची, अब तक कुल 42 नाम घोषित

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के 18 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। अब तक उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा में सबसे आगे चल रही है।

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के 18 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। अब तक उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा में सबसे आगे चल रही है। इससे पहले सात जनवरी को पार्टी ने 24 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। ऐसे में अब तक कुल 42 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है।
ये हैं प्रत्याशी
आप की दूसरी सूची में थराली विधानसभा से गुड्डूवाल, केदारनाथ विधानसभा से सुमन तिवारी, टिहरी से त्रिलोक सिंह नेगी, धनोल्टी के अमरेंद्र बिष्ट, रायपुर से नवीन पिरशाली, कैंट से रविंद्र आंनद, डोईवाला से राजू मौर्या, ज्वालापुर से ममता सिंह, खानपुर से मनोरमा त्यागी, श्रीनगर गढ़वाल से गजेंद्र चौहान, कोटद्वार से अरविंद वर्मा, धारचूला से नारायण सुराड़ी, द्वाराहाट से प्रकाश चंद उपाध्याय, जागेश्वर से तारादत्त पांडे, भीमताल से सागर पांडे, नैनीताल (एससी) से डॉ. भुवन आर्य, गदरपुर से जनरैल सिंह काली, किच्चा से कुलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

पहले घोषित किए गए उम्मीदवार
कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री, शिशुपाल सिंह रावत रामनगर, भूपेश उपाध्याय कपकोट , दीपक बाली काशीपुर, बसंत कुमार बागेश्वर(एस सी), प्रेम सिंह भगवानपुर(एस सी), अमित जोशी अल्मोड़ा, डिम्पल सिंह राजपुर रोड(एस सी), यूनुस चौधरी जसपुर, सुरेश सिंह बिष्ट सल्ट, प्रशांत राय रानीपुर , विजय शाह घनसाली(एस सी),नवनीत राठी मंगलौर,राजेश बिष्ट लोहाघाट,मदन महर चंपावत,समित टिक्कू हल्द्वानी,मनोहर लाल पहाड़ी पौड़ी(एस सी),डॉ राजे नेगी ऋषिकेश, हरीश चंद्र आर्य सोमेश्वर(एस सी),दिगमोहन नेगी चैबट्टाखाल,प्रवीण बंसल विकासनगर,ई. शादाब आलम पिरान कलियर,नरेश शर्मा हरिद्वार ग्रामीण,अजय जायसवाल सितारगंज।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *