उत्तराखंड में 14 फरवरी से पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम, तीन जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम साफ है। साथ ही सुबह से लेकर शाम तक चटख धूप के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी दो से चार डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोत्तरी हो रखी है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 फरवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। इसका असर पर्वतीय जनपदों में दिखेगा। इस दौरान 14 से 16 फरवरी के बीच कुछ जिलों में हल्की से हल्की बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना है।
उत्तराखंड राज्य मौसम निदेशालय के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ के 14 फरवरी से सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर ये होगा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में हल्की से हल्की बारिश होगी। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। इस दौरान अन्य मैदानी व पर्वतीय क्षेत्र में मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही जहां बारिश होगी, वहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। अन्य स्थानों का तापमान इन दिनों की भांति ही रहेगा। फिलहाल उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री और न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






