Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

अब जनता के सामने आई राहुल गांधी के वोट चोरी अभियान की सच्चाई, एसआईआर पर जवाब दे चुनाव आयोग: अभिनव थापर

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सोशल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट में एसआईआर को लेकर सामने आई जानकारियों ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुचिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता पर जनता का विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे में SIR से जुड़े हर निर्णय और उस पर उठी आपत्तियों का तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जवाब देश की जनता के सामने आना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में एक बयान में उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने “वोट चोरी” के मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक लगातार उठाया और देश की जनता को मताधिकार की रक्षा के प्रति जागरूक किया। आज SIR को लेकर सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट ने इस पूरे विषय को और गंभीर बना दिया है। उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि SIR की प्रक्रिया के नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने कहा कि Form-7 के दुरुपयोग की शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और मतदाता सूची में किए गए प्रत्येक बदलाव की पारदर्शी जानकारी राजनीतिक दलों एवं जनता को उपलब्ध कराई जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने वोट के अधिकार के प्रति पूरी तरह सजग है और कांग्रेस हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। चुनाव निष्पक्ष हों, मतदाता सूची पारदर्शी हो और हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहे। यही लोकतंत्र की वास्तविक मजबूती है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed