महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून ने की 60 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम: डॉ. गोगी
महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून की ओर से संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 60 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मंडल अध्यक्षों की पूरी सूची में प्रत्येक मंडल के साथ संबंधित ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र तथा बूथ संख्या का विवरण भी निर्धारित किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह ‘गोगी’ ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की जमीनी संरचना की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक व्यवस्थित, सक्रिय और मजबूत करना तथा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि महानगर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में मंडल स्तर पर जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देखें सूची
डॉ. गोगी ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र के बूथों से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद और समन्वय स्थापित करेंगे। बूथ संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी का प्रयास है कि संगठन की संरचना केवल मंडल स्तर तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक बूथ तक प्रभावी रूप से पहुंचे। इसके लिए मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बूथवार संगठन को व्यवस्थित करने और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डॉ. गोगी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को अनुशासन, समन्वय और सक्रियता के साथ निभाना होगा। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए आगे भी निरंतर कार्य करेगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



