Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा मौत, दिल्ली में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मौत के आंकड़े भी चिंता जता रहे हैं। तीसरी लहर के दौरान एक दिन में दिल्ली में सबसे ज्यादा मौत गुरुवार को दर्ज की गई।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मौत के आंकड़े भी चिंता जता रहे हैं। तीसरी लहर के दौरान एक दिन में दिल्ली में सबसे ज्यादा मौत गुरुवार को दर्ज की गई। गुरुवार की शाम को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले 24 घंटों में 12306 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण से 43 मरीजों की मौत हुई है, जो तीसरी लहर में दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें है। दिल्‍ली में 10 जून के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मौत रिपोर्ट हुई हैं। अब दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 68730 हो गई है। यहां कुल मौत का आंकड़ा 25503 हो गया है। अब तक दिल्ली में कुल 1760272 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 24 घंटे में 18815 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक कुल 1666039 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
भारत में भी नए केस तीन लाख के पार
इस बीच, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के मामलों की संख्‍या बढ़ी है।। देशभर में कोरोना के नए केस का आंकड़ा तीन लाख के स्तर को पार कर गया है। गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में 3,17,532 नए कोविड-19 केस दर्ज किए गए। इससे पहले बुधवार को 2.82 लाख केस दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के मामले भी बढ़कर 9 हजार के पार चले गए हैं।
दिल्ली सरकार ने घटाए कोरोना टेस्ट की रेट
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने कोरोना टेस्ट के दाम घटाने की घोषणा की है। इससे दिल्लीवासियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी। दरअसल, आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने RT-PCR और रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट घटाने के आदेश दिए है। प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल में RT-PCR टेस्ट का रेट ₹300 किया गया है, जबकि पहले इसका दाम ₹500 था। प्राइवेट लैब या हॉस्पिटल द्वारा RT-PCR के होम कलेक्शन का रेट ₹500 निर्धारित किया गया है, जो कि पहले ₹700 थे। वहीं रैपिड एंटीजन डिटेक्शन टेस्ट का रेट ₹100 निर्धारित किया है, जिसके लिए पहले ₹300 चुकाने होते थे।