अपने से इंस्टीट्यूट की बस की चपेट में आया स्कूटी सवार एग्रीकल्चर का छात्र, मौत
देहरादून में प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। वह स्कूटी पर सवार था और अपने ही इंस्टीट्यूट की बस की चपेट में आ गया।
देहरादून में प्रेमनगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार छात्र की मौत हो गई। वह स्कूटी पर सवार था और अपने ही इंस्टीट्यूट की बस की चपेट में आ गया। इस मामले में मतृक के भाई की ओर से बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक छात्र मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला था।पुलिस गत दिवस ये हादसा हुआ। प्रेमनगर क्षेत्र के मांडू वाला में स्कूटी सवार की बस की टक्कर से मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पता चला कि ब्रावो नोरबू नाम का ये छात्र डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में बीएससी तृतीय वर्ष एग्रीकल्चर का छात्र था। वह स्कूटी पर था। उसे डॉल्फिन इंस्टीट्यूट की बस ने ही टक्कर मार दी। उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय प्रेमनगर लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के भाई वादी फूरपा नोरबू पुत्र फुंसो रिंचन निवासी नियर नेस्ट हॉस्टल सुद्दोवाला भाऊ वाला रोड देहरादून ने बस चालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। हादसे के बाद से चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक छात्र की पहचान ब्रावो नोरबू (25 वर्ष) पुत्र केसंग नोरबू निवासी तवांग अरुणाचल प्रदेश के रूप में हुई।



