Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 28, 2026

पुलिस चौकी में तैनात सिपाही का शव बैरक के फर्श में मिला, पुलिस ने कहा-फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को सिपाही का शव बैरक में मिला।

उत्तराखंड में नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात एक सिपाही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को सिपाही का शव बैरक में मिला। पुलिस का कहना है कि सिपाही ने फांसी लगाई। वह अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर का मूल निवासी था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी में तैनात 50 वर्षीय दिलीप बोरा मूल रूप से सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी थे। दिलीप मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी के बगल स्थित बैरक में वह साथी कर्मचारी लक्ष्मण सिंह के साथ रह रहे थे। लक्ष्मण सिंह अवकाश पर होने के चलते कुछ दिनों से बाहर गए हुए हैं। गुरुवार सुबह करीब सात बजे हीरा नगर पुलिस चौकी में तैनात जयपाल ने बैरक का दरवाजा खुला हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो सिपाही दिलीप बोरा फर्श पर गिरे हुए थे। जयपाल ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि सिपाही दिलीप बोरा ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाया था। इससे उनकी मौत होने की संभावना है। पुलिस अन्य एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
सूचना मिलने के बाद एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी व एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि वह बीते कई दिनों से भोटिया पड़ाव स्थित पुलिस चौकी में ड्यूटी पर भी नहीं जा रहे थे। ऐसे में पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में उनके स्वजनों से भी बात की जा रही है। दिलीप बोरा भोटिया पड़ाव चौकी से पहले बेतालघाट थाने में सेवारत थे। करीब दो माह पहले ही उनका स्थानांतरण हल्द्वानी कोतवाली में किया गया। जहां वह मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी स्थित बैरक में रहकर भोटिया पड़ाव में नौकरी कर रहे थे।