Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक खाई में गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

बरसात के दिनों में उत्तराखंड की पहाड़ियां दरक रही हैं और लोगों के लिए आफत ला रही हैं। नैनीताल जिले में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

बरसात के दिनों में उत्तराखंड की पहाड़ियां दरक रही हैं और लोगों के लिए आफत ला रही हैं। नैनीताल जिले में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
गुरुवार को मंगल पड़ाव हल्द्वानी निवासी सौरभ सागर (26) और उसका दोस्त पंकज गोस्वामी बाइक में सवार होकर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में फ्लेक्सी लगाने के लिए हल्द्वानी से रवाना हुए थे। दोनों हाईवे पर दोपांखी के समीप पहुंचे ही थे कि थुवा की पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। इस दौरान हाईवे पर सेना के जवान जा रहे थे। कुछ ही देर में घटना खैरना पुलिस चौकी तक पहुंच गई। पुलिस और सेना के जवानों ने दोनों को खाई से निकाला।
आपातकालीन 108 सेवा से दोनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम भी लगा रहा। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। मृतक के स्वजनों को सूचना दे दी गई है।