Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

दिल्ली को अनलॉक करने की प्रक्रिया आरंभ, 31 मई से निर्माण कार्य और फैक्ट्री गतिविधियां होंगी शुरू

दिल्ली में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा हो गई है।


दिल्ली में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा हो गई है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई है। इस बैठक के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रीज की गतिविधियां सोमवार 31 मई से शुरू की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि बहुत मेहनत और मुश्किल से कोरोना काबू में आया है, लेकिन पूरी लड़ाई नहीं जीती गई है। ऐसा ना हो कि पिछले 1 महीने में जो फायदा हुआ वह बेकार चला जाए, इसलिए सब का यह मानना है कि धीरे-धीरे खोला जाए।
सीएम ने कहा कि हमको उन लोगों का ख्याल रखना है जो दिहाड़ी पर काम करते हैं। ऐसे मजदूर हमको कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों में काम करने वाले दिखते हैं। यह तय हुआ है कि इन दो गतिविधियों को सोमवार 31 मई से खोला जाएगा.’
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में चार दिवारी या premises में मैन्युफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूनिट को चलाने की इजाजत होगी। एक चारदीवारी (तय कंस्ट्रक्शन साइट) में मजदूरों को कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी के लिए काम करने की इजाजत होगी।
बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है। 22 अप्रैल को दिल्ली में जहां 36 फीसद पॉजिटिविटी रेट था, वहीं 27 मई को 1.53 फीसद के स्तर पर आ चुका है। बीते हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा करते वक्त बताया था कि-अगर इसी तरह से संक्रमण के मामले कम होते रहे तो अगले हफ्ते यानी 31 मई से लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।