Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 10, 2026

स्कूल से विश्वविद्यालय तक बनेगा बेहतर भविष्य का रास्ता, एसआरएचयू में आज जुटेंगे प्रिंसिपल, हिमालय के जल और भविष्य पर भी होगा मंथन

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट की ओर से 11 सितंबर, शुक्रवार को एक दिवसीय ‘प्रिंसिपल कॉन्क्लेव’ का आयोजन किया जाएगा। शेपिंग टुमॉरो बिगिन्स टुडे (कल का निर्माण आज से शुरू होता है) थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में शिक्षा के बदलते स्वरूप, विद्यार्थियों की नई आवश्यकताओं और शिक्षा के भविष्य को लेकर व्यापक मंथन किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि निदेशक माध्यमिक शिक्षा, उत्तराखंड विनोद प्रसाद सेमल्टी व विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून गोविंद राम जायसवाल रहेंगे। कॉन्क्लेव का प्रमुख उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के साथ-साथ विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा करना है। इसमें यह भी विचार किया जाएगा कि दोनों शिक्षा क्षेत्रों के संस्थान आपसी सहयोग से विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसर, मार्गदर्शन और सीखने का वातावरण किस प्रकार तैयार कर सकते हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कॉन्क्लेव में ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार और रुड़की के विभिन्न विद्यालयों के 10 प्रिंसिपल प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन को दो प्रमुख सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद और विचार-विमर्श होगा। कॉन्क्लेव के माध्यम से विद्यालयी शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने, विद्यार्थियों की बदलती शैक्षणिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं को समझने तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी शैक्षणिक रणनीतियां विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसआरएचयू का यह आयोजन शिक्षा जगत के विभिन्न हितधारकों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए स्कूल से विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को अधिक प्रभावी, समावेशी और भविष्य के अनुरूप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

हिमालय के जल और भविष्य पर एसआरएचयू में राष्ट्रीय मंथन
मालयी क्षेत्र में जल एवं स्वच्छता के अधिकार, जल संरक्षण और सतत जल शासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू), जौलीग्रांट की ओर से 11 सितंबर 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के जल एवं स्वच्छता विभाग (वाटसन) के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित यह सेमिनार एसआरएचयू के आदि-कैलाश सभागार में होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सेमिनार का विषय “जल एवं स्वच्छता का अधिकारः हिमालयी क्षेत्र में सुजलाम एवं सतत जल शासन के लिए युवाओं की भागीदारी” रखा गया है। कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र में जल संसाधनों के संरक्षण, जल एवं स्वच्छता के अधिकार, जल प्रबंधन तथा सतत जल शासन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वाटसन के उप निदेशक नितेश कौशिक ने बताया कि सेमिनार का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को जल संरक्षण और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में जल संसाधनों के संरक्षण और बेहतर जल शासन के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। सेमिनार में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और जनभागीदारी को जल संरक्षण के प्रयासों से जोड़कर प्रभावी एवं दीर्घकालिक परिणाम कैसे हासिल किए जा सकते हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।