जियोफाइनेंस ऐप बताएगा आपके पैसों का फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर, ट्रांजैक्शन पर मिलेंगे ज्यादा फायदे
जियोफाइनेंस ऐप इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अब एक ही जगह यह जान सकेंगे कि उनकी पैसों की सेहत कैसी है, साथ ही चुनिंदा वित्तीय सेवाओं पर अतिरिक्त फायदे भी मिलेंगे। कंपनी ने ऐप पर जियोफाइनेंस+ और जियोफाइनेंस 360 नाम के दो नए फीचर शुरू किए हैं। जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड की CEO सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि नए फीचर्स का मकसद ग्राहकों को उनकी वित्तीय स्थिति की साफ तस्वीर देना और हर पात्र ट्रांजैक्शन पर ज्यादा फायदा पहुंचाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जियोफाइनेंस+ एक मेंबरशिप प्रोग्राम है, जिसे शुरुआती ऑफर के तहत पहले 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर ₹5,000 तक और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का कैश वैल्यूबैक मिल सकता है। ₹2,500 या इससे ज्यादा की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1% अतिरिक्त गोल्ड और पात्र ट्रांजैक्शन पर 25% ज्यादा जियोपॉइंट्स भी मिलेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
दूसरा फीचर जियोफाइनेंस360 ग्राहक की बैंकिंग, निवेश, लोन, बीमा और दूसरी वित्तीय जानकारी को जोड़कर 0 से 100 के बीच फाइनेंशियल हेल्थ स्कोर देगा। आसान शब्दों में, यह बताएगा कि खर्च और बचत का संतुलन कैसा है, कर्ज कितना है, निवेश सही दिशा में है या नहीं, बीमा पर्याप्त है या नहीं और टैक्स बचाने की कोई गुंजाइश बची है। यह रिपोर्ट मुफ्त मिलेगी और जरूरत के मुताबिक सुधार के सुझाव भी देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



